निगम कमिश्नर के तबादले का कांग्रेस पार्षदों ने किया स्वागत, चुनाव आयोग का जताया आभार ...
- कांग्रेस नेताओं ने कहा- अब शहर के विकास को मिलेगी गति
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर के तबादले के बाद कांग्रेस पार्षदों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए चुनाव आयोग का आभार जताया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।
कांग्रेस नेताओं दीपक सलवान सिटी अध्यक्ष, चरणजीत हंस MC, अमरदीप तेजी, चेयरमैन एससी सेल, हरसिमरनजीत सिंह प्रिंस, राजिंदर सिंह वालिया पाला और नारायण वशिष्ठ एमसी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कथित आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान नगर निगम में कमिश्नर के कार्यकाल में शहर के विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए। कांग्रेस के नगर निगम सदन द्वारा पारित कई विकास प्रस्तावों को जानबूझकर लटकाया गया। यहां तक कि तीन-चार वर्ष पुराने प्रस्ताव भी लंबित पड़े रहे।
उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार के दबाव में विकास कार्यों को आगे नहीं बढ़ने दिया गया, जिससे शहरवासियों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ी। नेताओं के अनुसार नगर निगम में करीब 200 डीसी रेट कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है। इसके अलावा 38 अन्य कर्मचारियों की भर्ती से संबंधित प्रस्तावों पर भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अनुपम कलेर के तबादले से शहरवासियों में उम्मीद जगी है कि अब नगर निगम में विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी और लोगों के जायज काम राजनीतिक दबाव के बिना होंगे। उन्होंने मांग की कि नगर निगम में पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित की जाए तथा चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा पारित प्रस्तावों का सम्मान किया जाए।
इस दौरान नेताओं ने स्पष्ट किया कि कमिश्नर के तबादले से कार्यकर्ताओं में खुशी जरूर है, लेकिन क्षेत्र के एक युवा पहलवान की गोली मारकर हत्या किए जाने के कारण वे खुशी का जश्न नहीं मना सकते। इसी शोक के चलते कार्यक्रम में लड्डू भी नहीं बांटे गए।
इस अवसर पर मनजिंदर सिंह साही, राजबीर बावा, बलवीर सिंह डीसी, ज्योति धीर, कुलजीत सिंह थिंद, मनीष अग्रवाल, जसप्रीत सिंह सहगल, सनी, बलबीर सिंह बल्ल, देस राज, सतीश कुमार, विनोद सूद, सिमरनजीत सिंह महल, नवजोत सिंह महल, नवजोत बाली, किकी वालिया, संदीप सिंह पूर्व एमसी, बलजीत काला, हरजीत कौर, सुरिंदर शर्मा, मनचाहत सिंह, रजत मरवाहा, जितिंदर कपूर, बिट्टी मनचंदा, सरबजीत लंकेश, चरणजीत शर्मा, प्रेम अटवाल, गुरपाल चौधरी, जसपाल सिंह, परविंदर शर्मा, ठाकुरदास, कुलदीप सिंह, यशप्रीत सिंह, जगदीश सिंह जग्गी, कुलदीप सिंह लाहोरिया, तरसेम लाल, विजय छाबड़ा, जतिन प्रभाकर, शिंगारा सिंह, जसबीर सिंह, चाहत सूद, गुरशरण सिंह, राजबीर, अश्वनी राजपूत, सुजल मल्होत्रा, मास्टर तरसेम लाल और गोलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, वर्तमान एवं पूर्व पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित थे।









.jpeg)














No comments