ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक नवयुवक कारोबारी ने की आत्महत्या ....

- 2 दिन बाद होनी थी शादी खुशियों का माहौल मातम में बदला 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के एक नवयुवक कारोबारी द्वारा अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि उक्त युवा कारोबारी की दो दिन बाद शादी होनी थी। लेकिन अभी तक घर में जो खुशियों का माहौल था वह इस दुखद घटना के बाद मातम में बदल गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि परिजनों ने फिलहाल किसी भी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है। 

मृतक युवक की पहचान करण कुमार (29 वर्ष) पुत्र रमेश महाजन निवासी शिव कॉलोनी के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार करण कुमार कपूरथला की जोली मार्केट में मनियारी का कारोबार करता था। आज दोपहर वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर गया, जहां उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत करण कुमार को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चाचा धर्मपाल महाजन ने बताया कि करण कुमार का दो दिन बाद विवाह होना था और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, आज शाम को शगुन की रस्म भी थी। लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। 

No comments