ब्रेकिंग न्यूज़

Transfers--- पंजाब में 13 IAS/PCS अधिकारियों के तबादले ....

- लुधियाना, होशियारपुर, जालंधर, गुरदासपुर सहित कई जिलों में प्रशासनिक अधिकारी बदले  

- मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने जारी किए आदेश, तत्काल प्रभाव से संभालना होगा नया कार्यभार 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब सरकार ने आज प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए एक IAS सहित 13 PCS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही तीन अधिकारियों के पहले जारी किए गए तबादला आदेश रद्द कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारी अब अपने पुराने पदों पर ही कार्य करते रहेंगे। 

जारी आदेशों के अनुसार पीयूषा बर्धक (IAS 2024) को एसडीएम अजनाला से स्थानांतरित कर विशेष कार्य अधिकारी (शहरी विकास) के साथ डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना नियुक्त किया गया है।

- इन PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

ज्योति बाला मट्टू को नगर निगम होशियारपुर के कमिश्नर पद से हटाकर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), फाजिल्का लगाया गया है। मनजीत सिंह चीमा को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), मलेरकोटला नियुक्त किया गया है। 

मनकंवर सिंह चहल को आरटीओ लुधियाना के साथ सचिव, रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA), जालंधर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दीपक भाटिया को एसडीएम गुरदासपुर से एसडीएम आदमपुर लगाया गया है।

इनायत को PUDA में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (नीति) नियुक्त किया गया है। जसलीन कौर को एसडीएम धूरी, अशोक कुमार को एसडीएम पठानकोट तथा प्रीतइंदर सिंह बैंस को नगर निगम होशियारपुर का कमिश्नर लगाया गया है।

इसी तरह सचिन पाठक को एसडीएम गुरदासपुर, सारंगप्रीत सिंह औजला को सहायक कमिश्नर (जनरल), गुरदासपुर के साथ आरटीओ का अतिरिक्त प्रभार, ज्योत्स्ना सिंह को एसडीएम बटाला, मनदीप सिंह मान को एसडीएम मुकेरियां तथा परमिंदर कौर को सहायक कमिश्नर (जनरल), शहीद भगत सिंह नगर नियुक्त किया गया है। 

- तीन अधिकारियों के तबादले रद्द 

सरकार ने राजपाल सिंह (PCS 2012), सूरज (PCS 2022) और रोहित जिंदल (PCS 2025) के तबादला आदेश रद्द कर दिए हैं। ये तीनों अधिकारी अपने पहले वाले पदों पर ही सेवाएं जारी रखेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल से पंजाब के कई जिलों और विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। 

No comments