कपूरथला के सिविल में तैनात महिला डॉक्टर की संदिघ्ध परिस्तिथिओ में मौत ,...
- पिता ने लगाए दामाद पर गंभीर आरोप, बिना साइन लिया डेढ़ करोड़ का लोन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला, जालंधर
कपूरथला के सिविल अस्पताल के TB विभाग में तैनात महिला डॉ. मीनाक्षी की जालंधर में संदिघ्ध परिस्तिथिओ में मौत होने की खबर है। वह जालंधर के नेशलन आई अस्पताल के डॉक्टर पीयूष की पत्नी थी, जिन्होंने बुधवार को अपने घर में कथित सुसाइड कर लिया। डॉ मीनाक्षी का शव कमरे में मिला था। इस खबर से उनके परिचितों में शोक की लहर है। हालाँकि उनके साथी कर्मिओ की माने तो वह बहुत ही शालीन स्वभाव की थी, और कभी किसी से कोई परेशानी जाहिर नहीं की थी। इस दुखद खबर के बाद और उनके साथी कर्मी हैरान भी है।
मृतक महिला डॉ मीनाक्षी के पिता प्रमोद के अनुसार उनकी बेटी की शादी अक्टूबर 2018 में हुई थी। शादी के बाद उसने थार ली थी। इसकी किस्तें वह अपनी सैलरी से भर रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ पीयूष ने बेटी के नाम पर ढाई करोड़ लोन लिया था।
वहीँ मां ने बताया कि दामाद का किसी नर्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। उनकी बेटी से मारपीट भी की जाती थी। दामाद कई बार मारपीट करने के बाद फोन कर देता था कि मैंने मीनाक्षी को पीट दिया है। मुझसे गलती हो गई। मां ने यह भी कहा कि अभी तो सुसाइड की बात कही जा रही है। लेकिन हमें नहीं पता कि सुसाइड किया है या कत्ल किया है। अभी पोस्टमॉर्टम होगा तभी पता चल पाएगा कि असली कारण क्या है। मेरी बेटी के नाम पर पीयूष ने लोन लिया था। कुछ लोन गाड़ी पर था तो कुछ अस्पताल के नाम पर था।
पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में ही काम करने वाली एक नर्स के साथ उनके दामाद के कथित नाजायज संबंध थे। बेटी को इसका शक हुआ तो बेटी ने अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले। इसमें डॉक्टर पीयूष के उस लेडी के साथ संबंध की पुष्टि हुई। यह फुटेज पुलिस को भी दी है। पिता ने कहा डॉक्टर पीयूष बेटी को पीटता था। उसने उसे पहले भी गला घोंटकर मारने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि बेटी मार पिटाई से तंग थी, इसलिए वह डॉ. पीयूष से अलग रहने लगी। जुलाई 2025 से बेटी अलग रह रही थी। इस महीने में वह अपना मकान लेने का प्लान बना रही थी। मकान लेने के लिए कुछ दिन पहले जब बैंक में गई तो पता चला कि उसने नाम पर ढाई करोड़ रुपए का लोन चल रहा है। कागजों पर उसके साइन भी नहीं थे।



.jpg)







.jpeg)














No comments