ब्रेकिंग न्यूज़

RCFEU ने देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में केंद्र के खिलाफ फूंका बिगुल ....

- RCF प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

​सेंट्रल ट्रेड यूनियनों द्वारा देशव्यापी हड़ताल के आह्वान को सफल बनाने के लिए आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन ने रेल कोच फैक्ट्री में जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया गया। फैक्ट्री के मुख्य द्वार स्थित डॉ. भीम राव अम्बेडकर चौक पर आयोजित इस विशाल रोष प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में रेल कोच फैक्ट्री के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ गगनभेदी नारे लगाए।  

प्रअदर्शनकारियों के विशाल हुजूम को संबोधित करते हुए RCFEU के प्रधान अमरीक सिंह ने केंद्र सरकार की मंशा पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि "आज देश का रेल कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार 4 लेबर कोड के माध्यम से दशकों के संघर्ष के बाद हासिल किए गए मजदूर अधिकारों को खत्म करना चाहती है। नई पेंशन स्कीम (NPS) के बाद अब यूनीफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का झुनझुना थमाया जा रहा है, लेकिन हमें केवल पुरानी पेंशन योजना (OPS) ही मंजूर है।" प्रधान अमरीक सिंह ने पुरजोर मांग की कि सरकार आठवें वेतन आयोग का गठन कर इसे तुरंत लागू करे। प्रदर्शन के अंत में यूनियन ने आरसीएफ के महाप्रबंधक (GM) के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के नाम एक विस्तृत मेमोरेंडम (ज्ञापन) सौंपा, जिसमें इन सभी जायज मांगों पर तुरंत संज्ञान लेने की अपील की गई है।  

​इसी कड़ी में यूनियन के संगठन सचिव भारत राज ने अपने संबोधन में कहा कि निजीकरण और निगमीकरण रेलवे के अस्तित्व के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि "रेलवे जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपक्रमों को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की साजिश को हम सफल नहीं होने देंगे।" भारत राज ने आरसीएफ में नई भर्ती की मांग उठाते हुए कहा कि रिक्त पदों के कारण कर्मचारियों पर काम का बोझ असहनीय हो गया है, अतः सरकार तुरंत प्रभाव से नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करे। उन्होंने बिजली संशोधन कानून को आम जनता और सरकारी तंत्र के लिए घातक बताया और कहा कि ठेकेदारी प्रथा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना रही है।  

​इस रोष प्रदर्शन के माध्यम से यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जीएम के माध्यम से भेजे गए इस मेमोरेंडम में उठाए गए मुद्दों और कर्मचारी-विरोधी नीतियों पर सरकार ने गौर नहीं किया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा। सभा के अंत में कर्मचारियों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।  

इस प्रदर्शन में आईआरटीएसए के अध्यक्ष दर्शन लाल, ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद, एस सी एंड एसटी एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सोहन बैठा व इंजीनियरिंग एसोसिएशन अपने-अपने टीम के साथ शामिल हुए।  

इसके अलावा यूनियन के संयुक्त सचिव जसपाल सिंह शेखो, कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह बाजवा, कैशियर हरविंदर पाल, विचित्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, अरविंद कुमार साह, बलदेव राज, जगदीप सिंह, अवतार सिंह, हरप्रीत, अश्विनी, अनिल, अवतार सिंह गिल, बलजिंदर पाल, गुरविंदर सिंह, साकेत, शिवराज मीणा, निर्मल सिंह गिल,  गुरजीत कलसी, रणवीर सिंह, मेघनाथ, गुरप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, रजिन्दर, वरिंदर, मक्खन, हरि ओम, नवीन, अमित राठी, हरजिंदर हैरी, पवन, प्रीतम, गुरचरण सिंह, प्रवीण सोनी, राजेश मीणा, मेनपाल, योगेश, संजीव, संजय, पंकज कुमार सिंह, रविंद्र, हरपाल, मुकेश, राम मोहन, हरप्रीत सभरवाल, रिंकू, मिंटू, पम्मा, रमनदीप सिंह, बलजीत, जितेंद्र, परमिंदर, अमित, संदीप कुमार, चंद्रभान, भान सिंह, रघुवीर सिंह, मन्नू ,कुंदन, प्रशांत आदि शामिल थे। 

No comments