कपूरथला में लुटेरों ने एक युवक को पीटा, मोबाइल-कैश लूट हुए फरार ....
- रात की ड्यूटी पर जा रहा था युवक, रस्ते में हुई वारदात
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के तलवंडी रोड पर एक शेलर के नजदीक काम पर जा रहे एक व्यक्ति को कुछ अज्ञात लुटेरों ने पीटकर उसका मोबाइल फोन और कैश लूटने की घटना घटी है। इस बारे पुलिस को सूचित करने के बाद पुलिस दवारा जाँच शुरू करते हुए लुटेरो की तलाश की जा रही है।
घटना बारे जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में उपचारधीन मोहित पुत्र महेश वासी तलवंडी महिमा ने बताया कि वह ए.जी. फैट शेलर में काम करता है और रात की ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में कुछ अज्ञात लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन और नगदी लूट कर फरार हो गए।
घायल युवक को परिजनो ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। इस बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।



.jpg)





.jpeg)











No comments