कपूरथला के नवनिर्वाचित मेयर की धूमधाम से हुई ताजपोशी ...
- केबिनेट मंत्री मुंडिया बोले-- शहर की बुनियादी सुविधाएं होंगी बेहतर
- मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर ने संभाला पदभार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर नरिंदर सिंह मंसू और उनकी टीम की ताजपोशी आज शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और सांसद राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में धूमधाम से की गई। समारोह में आम आदमी पार्टी के सेकड़ो नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूरक भाग लिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया की मौजूदगी में मेयर नरिंदर सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर कामाक्षी दुग्गल और डिप्टी मेयर समीर शर्मा ने पदभार संभाला। इस मोके पर मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शहर के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मेयर के नेतृत्व में शहर की बुनियादी सुविधाओं को जल्द सुचारु किया जाएगा और विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
राणा गुरजीत सिंह के आरोपों को बताया बेबुनियाद ...
कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह द्वारा नगर निगम चुनाव को लेकर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष हुए हैं। उन्होंने कहा, "क्या राणा गुरजीत सिंह जैसे प्रभावशाली नेता के साथ भी कोई धक्का कर सकता है?"
वहीं, कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नवनिर्वाचित मेयर नरिंदर सिंह मंसू ने कहा कि शहर की साफ सफाई की समस्या सहित जनता की पेश आ रही अन्य बुनियादी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने काफी काम किया, लेकिन काम करने की शक्ति नहीं थी। अब आम आदमी पार्टी से जुड़ने के बाद वह स्वयं को अधिक सशक्त महसूस कर रहे हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और सांसद राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए इन नेताओं से पार्टी को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों बाद कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस का गढ़ टूटा है और आम आदमी पार्टी का कब्जा हुआ है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं को जाता है।
उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में भी आम आदमी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करते हुए दोबारा सरकार बनाएगी। समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर AAP के हल्का इंचार्ज कर्मबीर चंदी, सुल्तानपुर लोधी के हल्का इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा, सीनियर नेता गुरपाल सिंह इंडियन, परविंदर सिंह ढोढ मार्किट कमेटी चैयरमेन जगजीत सिंह, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राहुल कुमार सहित सेकड़ो नेता और वर्कर मौजूद थे।




.jpg)







.jpeg)














No comments