कपूरथला में पहलवान मनी हत्या मामले में परिवार ने लगाया धरना ...
- गिरफ्तारी तक संस्कार न करने का फैसला, सरकारी नौकरी की मांग, धरने पर MLA राणा भी पहुंचे
- मृतक के पिता बग्गा के बयान पर सिटी पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ की FIR
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला में पहलवान युवक मनी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतक के परिवार द्वारा शहर के फव्वारा चौक पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर 8 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
धरना प्रदर्शन कर रहे परिवार ने जहां आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का संस्कार ना किए जाने का फैसला किया है। वहीं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग भी की है। इस धरने पर दर्शन पर विधायक राणा गुरजीत सिंह के अलावा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने पहुंच कर परिवार का समर्थन किया है
इस संबंध में सिटी थाना के एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मृतक मनी के परिजनों ने रोषपूर्वक आज दोपहर बाद शहर के फुव्वारा चौक पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें उनका समर्थन करने के लिए विधायक राणा गुरजीत सिंह के अलावा भाजपा नेता तथा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता भी पहुंचे। परिवार ने जहां आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक मनी के शव संस्कार न करने का फैसला किया है। वहीं उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए।
पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला मेहताबगढ़ निवासी बग्गा पुत्र जैलाराम ने बताया कि 9 नवंबर की रात करीब 7:30 बजे वह अपने भाई पाल सिंह और भतीजे मनप्रीत के साथ घर की छत पर था। इसी दौरान उसका बेटा मनी, जो कि पहलवानी करता है, भी वहां पहुंच गया। इसके बाद सभी परिवार के सदस्य मिलकर पटाखे चलाने लगे।
शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ ही देर बाद कमल और आकाश पुत्र धंजू निवासी मेहताबगढ़ अपने अन्य साथियों के साथ पिस्तौल और जानलेवा हथियार लेकर वहां पहुंच गए। देखते ही देखते उनके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान कमलप्रीत सिंह पुत्र जसपाल ने अपनी पिस्तौल से फायर किया, जो उस के बेटे मनी की छाती में जा लगा। गोली लगने से मनी वहीँ पर ही गिर पड़ा।
इसके बाद परिजनों और पड़ोसियों की मदद से घायल मनी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर 8 आरोपियों ( कमल, आकाश दोनो पुत्र धंजू, कमलप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह दोनों पुत्र जसपाल, दीपा पुत्र प्रेम भगत, पावा पुत्र सैंडी, सागर तथा ढोल पुत्र कश्मीरी ) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ रणजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।









.jpeg)














No comments