ब्रेकिंग न्यूज़

LIVE--- कपूरथला नगर निगम चुनाव: मतगणना शुरू, अपडेट देखे ? ....

- पहले राउंड में कांग्रेस और AAP को बढ़त  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में नगर निगम के 50 वार्डों की मतगणना का कार्य आज सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है। पहले राउंड में वार्ड नंबर 1 से 14 तक के बैलट बॉक्स खोले गए, जिसके बाद शुरुआती नतीजे सामने आने लगे हैं।

मतगणना केंद्रों के बाहर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि गिनती का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया जा सके।  

मिली जानकारी के अनुसार पहले राउंड में वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस उम्मीदवार दीपक सलवान, वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस के बलबीर सिंह, वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस की जसविंदर कौर और वार्ड 6 से कांग्रेस की ज्योति धीर और वार्ड नंबर 2, 3, 7, 8, 9, 10 और 14 से कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे है। 

वहीं वार्ड नंबर 5 और 13 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत की खबर सामने आई है। वहीं वार्ड नंबर चार से आजाद उम्मीदवार अमन रानी विजयी रही है। इसकी आधिकारिक पुष्टि हुई है।  

दूसरे राउंड की मतगणना का काम शुरू हो गया है। जिसमें वार्ड 15 से 28 नंबर तक के बैलट बॉक्स खोले गए हैं। 

दूसरे राउंड में वार्ड नंबर 25 से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार की जीत हुई है। वार्ड नंबर 15, 16, 17, 19 और 21, 24 से कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए है। वहीं वार्ड नंबर 27 से भाजपा का उम्मीदवार विकी गुजराल विजयी हुआ है। वार्ड नंबर 22 से आजाद उम्मीदवार मोनिका गोयल तथा वार्ड नंबर 18, 20, 26, 28 AAP और 23 से आम आदमी पार्टी के गौरव कंडा की जीत हुई है। 

दो राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस 17, आम आदमी पार्टी 7, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल 1-1 तथा 2 आजाद उम्मीदवार जीते हैं।

तीसरे राउंड की मतगणना शुरू हो गई है जिसमें 29 से 42 वार्ड के बैलट बॉक्स खोले गए हैं। 

तीसरे राउंड में 30, 31, 32, 35, 36, 39, 40, 41, 44, 45, 46, 48, 49, 50 वार्ड में कांग्रेस, 42, 43 नंबर वार्ड में शिरोमणि अकाली दल, 33, 34 में बीजेपी और 29, 37, 38, 47 में आम आदमी पार्टी ने विजय हासिल की है। 

3 राउंड की मतगणना के बाद 50 वार्डो में से कांग्रेस 31, आम आदमी पार्टी 11, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल 3-3 तथा 2 आजाद उम्मीदवार जीते हैं।   

No comments