ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking --- कपूरथला में चली गोलियां, एक महिला की मौत ....

- बाइक पर आए थे दो हत्यारे घर में घुसकर की फायरिंग एसपी ने की पुष्टि 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला शहर के मोहल्ला सीनपुरा में हुई फायरिंग की घटना में एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना की आधिकारिक पुष्टि एसएसपी कपूरथला गौरव तुरा ने कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना कुछ ही समय पहले की है, जब मोहल्ला सीनपुरा में अचानक गोलियां चलीं। फायरिंग में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक महिला की पहचान हेमप्रीत कौर वासी मोहल्ला सीनपुरा के रूप में हुई है एक महीना पहले ही विदेश से लौटी थी उसका बेटा तथा पति विदेश में ही रहते हैं। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेर लिया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसएसपी गौरव तुरा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। 

एसएसपी गौरव तुरा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। फायरिंग के कारणों को लेकर अभी जांच जारी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है। फायरिंग दो बाइक सवार बदमाशों ने की है। इस घटना के बाद मोहल्ला सीनपुरा और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। फायरिंग के कारणों को लेकर अभी जांच जारी है। पुलिस सभी एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।  

No comments