ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में दिनदहाड़े युवक की तेजधार हथियारों से हत्या .....

- सिटी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की शुरू मामला आपसी रंजीश से जुड़ा, तीन हमलावरों की पहचान --‌‌ DSP 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला के लाहौरी गेट क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जतिंद्र सहगल उर्फ जिंदर निवासी लाहौरी गेट के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद लगभग 4 बजे मोहल्ला लाहौरी गेट में कुछ अज्ञात हमलावरों ने जतिंद्र सहगल को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल जतिंद्र को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने तीन हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

No comments