कपूरथला फायरिंग में महिला की मौत मामले में CCTV आई सामने ....
- CCTV में दिखे आरोपी, पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला शहर के सीनपुरा क्षेत्र में कल शाम एक महिला के घर में घुसकर फायरिंग मामले में हुई 40 वर्षीय महिला हेमप्रीत कौर उर्फ हेमा की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस घटना में आरोपियों की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं, जिनकी तस्वीरें अब पुलिस के हाथ लगी हैं।
घटना के बाद पुलिस द्वारा खंगाले गए आसपास के सीसीटीवी कैमरों में साफ तौर पर देखा गया है कि दो युवक एक बाइक पर सवार होकर इलाके में आते और वारदात के बाद तेजी से फरार होते नजर आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज में आरोपियों के हुलिए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है। वही सूत्र यह भी बताते हैं कि पुलिस के ह्यूमन इंटेलिजेंस की टीम ने बाइक के नंबर तथा आरोपियों द्वारा उपयोग किए गए मोबाइल के आधार पर जांच करते हुए आरोपियों की पहचान भी कर ली है। जिनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
बता दें कि कल शाम के समय मोहल्ला सीनपूरा में दो बाइक सवारो द्वारा एक महिला के घर में जबरन घुसकर आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर फायरिंग की थी। पुलिस के मुताबिक कुल चार गोलियां चलाई गई थीं, जिनमें से एक गोली हेमप्रीत कौर को लगी, जबकि तीन हवाई फायर किए गए थे। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी से मिली तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
मृतका का पति और बेटा कनाडा में रहते हैं। अचानक हुई इस वारदात ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, वहीं इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।



.jpg)





.jpeg)











No comments