ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब से गैंगस्टरों और नशे को खत्म करने के लिए हुआ गठबंधन-- खोजेवाल

- गठबंधन पंजाब के हितों, विकास, शांति और समृद्धि को नई शक्ति प्रदान करने का माध्यम बनेगा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के गठबंधन को पंजाब की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत बताते हुए भाजपा के पूर्व जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन राज्य की राजनीति को एक नई दिशा दे सकता है। यह गठबंधन पंजाब के हितों, विकास,शांति और समृद्धि को नई शक्ति प्रदान करने का माध्यम बन सकता है। 

खोजेवाल ने कहा कि पंजाब की जनता को हमेशा ऐसी राजनीतिक ताकतों से उम्मीद रहती है जो राज्य की प्रगति और जनता के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन की असली सफलता केवल चुनावी समीकरणों में नहीं,बल्कि जनता के भरोसे पर खरा उतरने और राज्य के लिए बेहतर परिणाम प्राप्त करने में निहित होती है।  

खोजेवाल ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अकाली-भाजपा गठबंधन पंजाब में विकास,स्थिरता, भाईचारे और समृद्धि के नए रास्ते खोलेगा।खोजेवाल ने कहा कि यह गठबंधन पंजाब के हित में है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन पंजाब को मजबूत करेगा, राज्य से गैंगस्टरों का सफाया करेगा और जनता की गरिमा को बहाल करेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह गठबंधन पंजाब की जनता को उनका हक दिलाने के लिए काम करेगा।  

आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए खोजेवाल ने कहा कि यह पहली बार है जब हमने देखा है कि अगर कोई अपने विचार व्यक्त करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाता है। देश में ऐसा माहौल पहली बार देखने को मिला है। जो लोग ईमानदारी की बात करते हैं,जो भगत सिंह के चरणों में बैठते हैं, उनकी सरकार पंजाब की जनता से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। 

मैं कहना चाहता हूं कि भाजपा-अकाली दल का गठबंधन पंजाब के हित में है। मैं विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने पंजाब को बचाने के लिए यह गठबंधन किया है। यह गठबंधन पंजाब को मजबूत करने, गुंडागर्दी को खत्म करने और पंजाब की जनता के हितों की सेवा करने के लिए है। यह एक स्वाभाविक गठबंधन है। 

No comments