ब्रेकिंग न्यूज़

AAP की रैली से पहले बड़ा हादसा, कॉफी मशीन फ़टी, वर्कर की मौत ...

- 116 एकड़ में लगाया गया पंडाल, डेढ़ लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य  

- मंच से महज 100 मीटर दूर हुआ हादसा 

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब  

AI Photo

पंजाब में आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर मोगा में आयोजित की जा रही 'खुशहाल पंजाब' रैली से पहले एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे रैली स्थल के नजदीक लगी कॉफी बनाने वाली मशीन अचानक फट गई। इस हादसे में कॉफी बना रहे एक वर्कर के सिर पर मशीन का टुकड़ा लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है। 

बताया जा रहा है कि जिस स्टॉल पर यह हादसा हुआ, वह रैली के मुख्य मंच से महज 100 मीटर की दूरी पर था। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से वर्कर की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। पुलिस ने भी मशीन फटने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी इस रैली के जरिए पंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही है। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 

रैली के लिए करीब 116 एकड़ क्षेत्र में विशाल पंडाल तैयार किया गया है और पार्टी की ओर से डेढ़ लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। 

इस कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी स्मार्ट कार्ड वितरण की शुरुआत भी करेगी। इसी कारण इस आयोजन को पार्टी की चुनावी रैली के साथ-साथ सरकारी कार्यक्रम के रूप में भी पेश किया जा रहा है। 

No comments