ब्रेकिंग न्यूज़

Transfers-- पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल-- 31- IPS/PPS अधिकारियों के तबादले,...

- 12 जिलों के SSP बदले,  ED जांच के घेरे में आए लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा का भी तबादला  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 25 IPS और 6 PPS अधिकारी शामिल हैं। सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत 12 SSP सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

इस फेरबदल में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा का भी तबादला कर दिया गया है। ED की जांच के घेरे में आए स्वपन शर्मा को अब रोपड़ रेंज का DIG नियुक्त किया गया है। 

सरकार की ओर से जारी तबादला आदेशों के अनुसार सुरेंद्र लांबा को SSP संगरूर, चरणजीत सिंह को SSP लुधियाना रूरल, रजवोत ग्रेवाल को SSP विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, अंकुर गुप्ता को SSP फरीदकोट और अश्विनी गोत्याल को SSP फिरोजपुर लगाया गया है।

इसी तरह वत्सला गुप्ता को SSP एसबीएस नगर, डॉ. प्रज्ञा जैन को SSP अमृतसर रूरल, तुषार गुप्ता को SSP गुरदासपुर, अजय गांधी को SSP तरनतारन, मनिंदर सिंह को SSP रोपड़ और भूपिंदर सिंह को SSP मलेरकोटला नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा हरकमलप्रीत सिंह को SSP जालंधर रूरल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस विभाग में किए गए इस बड़े फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़ी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  

- लिस्ट में देखे कौन से अधिकारी को कहां किया ट्रांसफर ... 


No comments