पंजाब पुलिस के ASI की मौत, पिस्टल साफ करते समय चली गोली ...
- ड्यूटी पर जाने की कर रहा था तैयारी, सिर के पास लगी गोली, पुलिस जाँच शुरू
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। अमृतसर
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में पंजाब पुलिस के एक ASI की गोली लगने से मौत होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, वह ड्यूटी पर जाने से पहले अपनी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो उनके सिर के पास जा लगी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे की बताई जा रही है। ASI जोगिंदर सिंह तरनतारन रोड इलाके में रहता था। वह घर से ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहा था और इसी दौरान पिस्टल की सफाई करते समय यह हादसा हो गया।
जानकारी अनुसार ASI जोगिंदर सिंह पिछले करीब पौने दो साल से बिजनेसमैन साहिल महाजन के गनमैन के तौर पर तैनात थे। साहिल महाजन ने बताया कि उन्हें बदमाशों की ओर से धमकी मिली थी, जिसके बाद जोगिंदर सिंह को उनकी सुरक्षा में लगाया गया था। शुक्रवार को जोगिंदर सिंह ने दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच उन्हें घर से लेने आना था, लेकिन इससे पहले ही उनके बेटे का फोन आ गया।
बेटे ने फोन पर बताया कि घर से निकलने की तैयारी के दौरान पिस्टल साफ करते समय अचानक गोली चल गई, जिससे उनके पिता की मौत हो गई। साहिल महाजन ने जोगिंदर सिंह को शरीफ और अच्छे स्वभाव का इंसान बताते हुए दुख जताया।
ACP साउथ प्रीत इंदर सिंह के अनुसार, पुलिस घटना की सभी परिस्थितियों और गोली चलने के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर मामला पिस्टल साफ करते समय हुए हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।









.jpeg)














No comments