श्री प्रताप धर्म प्रचारिणी सभा रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से सूर्यवंशी झंडे की भव्य निकाली शोभायात्रा ....
- पंज मंदिर से शुरू होकर देवी तालाब मंदिर में हुआ समापन
- श्री प्रताप धर्म प्रचारिणी सभा के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने लिया भाग
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
श्री प्रताप धर्म प्रचारिणी सभा रामलीला दशहरा कमेटी, कपूरथला की ओर से आज सूर्यवंशी झंडे की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ पंज मंदिर से हुआ। इसके पश्चात शोभायात्रा अमृतसर रोड से होते हुए शालीमार बाग पहुँची। वहाँ से सदर बाजार तथा श्री सत्यनारायण बाजार से गुजरते हुए श्री सत्यनारायण मंदिर के समक्ष से निकली। अंत में शोभायात्रा का समापन देवी तालाब मंदिर में हुआ। पूरे मार्ग में धार्मिक श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अभिनंदन अग्रवाल, गगन खन्ना, भरत नरूला एवं शक्ति प्रकाश उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष सुंदर शर्मा, चीफ कन्वीनर राजेश कुमार सूरी, जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र वर्मा, चेयरमैन किशनलाल सराफ, चीफ पैट्रन कमलजीत सिंह, डायरेक्टर पवन लूम्बा एवं कोषाध्यक्ष पुलकित सूरी सहित सभा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मंगल सिंह सेखों, भूपिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, हरदीप बावा, मोतीलाल पुरी, तनुज महाजन, चंदन गुप्ता, अंकुर महाजन, राजेश बबलू, अनिकेत सूरी एवं सूरज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शोभायात्रा में शामिल हुए।
सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भगवान श्री राम जी के आदर्शों, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं नगर निवासियों का सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

.png)

.jpg)







.jpeg)














No comments