कपूरथला के अर्बन एस्टेट में तेज रफ्तार कार कोठी की दीवार से टकराई, हुआ हंगामा ...
- नशे में गाड़ी चलाने का आरोप, पहले एक युवक को भी मारी टक्कर; घायल अस्पताल में भर्ती
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला शहर के अर्बन एस्टेट इलाके में शनिवार रात उस समय हंगामा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक कोठी की दीवार से टकरा गई। कार चालक पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर टीम और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि कार चालक ने कोठी की दीवार से टकराने से पहले एक युवक को भी टक्कर मारी थी। हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर कार चालक द्वारा हंगामा किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार, कथित तौर पर कार चालक किसी अधिकारी के साथ पीए के रूप में तैनात बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए सिटी थाना के एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि घायल युवक के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



.jpg)







.jpeg)














No comments