भाजपा नेता खिंडा कांग्रेस में शामिल ...
- विधायक राणा गुरजीत सिंह की अगुवाई में हुआ पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह की अगुवाई में गांव बहुई के भाजपा नेता निर्मल सिंह खिंडा ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। गौरतलब है कि निर्मल सिंह खिंडा ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से जोन नवां के गांव बहुई से ब्लॉक समिति का चुनाव लड़ा था।
इस मौके पर विधायक राणा गुरजीत सिंह और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं ने निर्मल सिंह खिंडा का पार्टी में शामिल होने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और पार्टी की गतिविधियों में उनकी भूमिका को उचित महत्व दिया जाएगा।
इस अवसर पर सुरजीत सिंह राणा, दीपक सलमान, मनमोहन बाजवा, बलजीत काला, किकी वालिया, नारायण वशिष्ठ, कुलजीत थिंड, राजिंदर पाला, ठाकुर दास गिल, तरसेम लाल, प्रेम अटवाल, जसवंत सिंह लाडी तलवंडी, नरेश गुप्ता, मलकियत सिंह (वाइस चेयरमैन), राजपाल सिंह (सरपंच), भजन भलाईपुर, टिल्ली भंडाल और चरणजीत शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलती है।



.jpg)







.jpeg)














No comments