SIR के विरोध में AAP का प्रदर्शन, सिसोदिया समेत सैकड़ों नेता हिरासत में ....
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
- चुनाव कार्यालय का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
SIR के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए रोष मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां सहित AAP के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शनकारी रोष मार्च निकालते हुए चुनाव कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पहले से ही बैरिकेडिंग की हुई थी। जब प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शन के दौरान मनीष सिसोदिया ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर देश के मतदाताओं के साथ गद्दारी की है। सिसोदिया ने कहा कि देश का युवा और मतदाता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाने और उनके इस्तीफे की मांग की।
सिसोदिया ने दावा किया कि देशभर के युवा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए केंद्र सरकार अपनी पूरी ताकत लगा रही है।
सिसोदिया ने कहा कि युवाओं के प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार की ओर से इतनी बड़ी ताकत का इस्तेमाल पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भी युवा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं और आम आदमी पार्टी उनके साथ खड़ी है। AAP नेताओं ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई।



.jpg)







.jpeg)














No comments