ब्रेकिंग न्यूज़

ढिलवां टोल प्लाजा पर सरकारी बस ड्राइवरों का हंगामा, लगाया जाम ...

- ड्राइवर और टोल कर्मचारी के बीच विवाद के बाद बढ़ा मामला, दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें, ढिलवां पुलिस ने मामला सुलझाया 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला  

कपूरथला के ढिलवां टोल प्लाजा पर मंगलवार सुबह उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक सरकारी बस ड्राइवर और टोल प्लाजा के कर्मचारी के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद कई सरकारी बस ड्राइवरों ने टोल प्लाजा पर अपनी बसें आड़ी-तिरछी खड़ी कर दीं और रास्ता जाम कर दिया। वहीँ ढिलवां थाना प्रभारी जसदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से वार्ता के बाद माफ़ी मांगने पर मामला शांत हो गया।  हालाँकि लगभग एक घंटा ट्रेफिक जाम से लोगो को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। 

मिली जानकारी अनुसार ढिलवां टोल पलाज़ा पर एक सरकारी बस ड्राइवर और टोल कर्मी के बीच बस निकलने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों में बहस हो गई। और बस ड्राइवर  ने अन्य बसों को भी रोक कर सड़क पर आवाजाही जाम कर दी। सड़क पर वाहन खड़े होने से ढिलवां टोल प्लाजा के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण यात्रियों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलने के बाद रोड सेफ्टी फोर्स की टीम और ढिलवां थाना पुलसि मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी सरकारी बस ड्राइवरों और टोल प्लाजा कर्मचारियों से बातचीत कर मामले को शांत करवाने तथा यातायात बहाल करवाने का प्रयास किया। 

थाना प्रभारी जसदीप सिंह के अनुसार इस विवाद को सुलझाने में लगभग एक घंटा लग गया। पर यातायात जाम से अन्य वाहन चलको को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों में वार्ता करवाकर गलती का एहसास करने पर मामला शांत करवा दिया है। 

No comments