ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में देर रात दो पक्षों में झड़प, तीन घायल ....

- सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान फिर भिड़े दोनों पक्ष, PCR ने मौके पर पहुंच करवाया शांत  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला  

कपूरथला के मोहल्ला मेहताबगढ़ में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में तीन लोग घायल होने की खबर है। घायलों को उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। इस दौरान दोनों पक्ष फिर भीड़ गए। जिनको पुलिस ने पहुँच मामला शांत किया। 

उपचाराधीन मोहल्ला मेहताबगढ़ निवासी हरजिंदर सिंह और गुरदीप सिंह ने आरोप लगाया कि वह घटना की शिकायत करने के लिए आए थे। इसी दौरान निशांत सिंह ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। 

वहीं, दूसरे पक्ष के निशांत सिंह ने भी हरजिंदर सिंह और गुरदेव सिंह पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों के बीच विवाद उस समय और बढ़ गया, जब सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों फिर आपस में भिड़ने लगे। 

अस्पताल में दोबारा मारपीट होती देखकर ड्यूटी डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही PCR इंचार्ज रणजीत सिंह अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना सिटी थाना कपूरथला पुलिस को दे दी गई है।

ड्यूटी डॉक्टर जशन ने बताया कि दोनों पक्षों की MLR काटकर सिटी थाना कपूरथला भेज दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

No comments