कपूरथला में फायरिंग मामले में दो मुख्य आरोपी काबू, 6 अवैध पिस्टल बरामद ...
- विदेश में बैठे साथियों के इशारे पर मध्य प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब में बेचने का आरोप, तीन दिन का रिमांड
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव खानोवाल में बीते दिनों गुज्जरों के डेरे पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसका दावा करते हुए DSP शीतल सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 6 अवैध पिस्तौल और एक बाइक बरामद की गई है। दोनों आरोपी विदेश में बैठे अपने साथियों के इशारे पर मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर पंजाब में बेचते थे।
इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को गांव खानोवाल में गुज्जरों के डेरे पर मामूली बात को लेकर दो बाइक सवार युवकों ने रहीम अली पर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। जिस घटना में रहीम अली गंभीर घायल हो गया था। जिसका उपचार जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद उसकी पत्नी जेनम के बयानों पर थाना सदर कपूरथला में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान ह्यूमन इंटेलिजेंस और सीआईए स्टाफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए जसकरण सिंह उर्फ कटर पुत्र दिलबर सिंह और जशनदीप सिंह खतरा पुत्र अवतार सिंह, दोनों निवासी गांव सिधवां दोना, को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे अपने साथियों के इशारे पर मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर पंजाब में बेचते थे। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने में भी शामिल रहे हैं।
डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि आरोपी जसकरण सिंह के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उनका तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई और अन्य वारदातों से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।



.jpg)







.jpeg)














No comments