खेडां वतन पंजाब दियां 2026-- चयन ट्रायल का शेड्यूल जारी ....
- कपूरथला में राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयन ट्रायल का शेड्यूल जारी, 3 अक्टूबर से होंगे शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
खेडां वतन पंजाब दियां के राज्य स्तरीय खेल मुकाबलों में कपूरथला जिले के खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न खेलों के ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल निर्धारित शेड्यूल के अनुसार करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय खेल मुकाबले 10 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 तक करवाए जाने हैं।
जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, 3 अक्टूबर को रग्बी के ट्रायल गुरु नानक स्टेडियम, कपूरथला में करवाए जाएंगे। इसके अलावा 5 अक्टूबर को बेसबॉल के ट्रायल सरकारी हाई स्कूल ज्वालापुर में होंगे, जबकि जूडो, कराटे, वुशू और तीरंदाजी (आर्चरी) के ट्रायल गुरु नानक स्टेडियम, कपूरथला में करवाए जाएंगे।
इसी तरह, कैकिंग-कैनोइंग और रोइंग के ट्रायल 5 अक्टूबर को सीचेवाल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर, सुल्तानपुर लोधी में किए जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी ने इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की कि वे अपनी-अपनी खेलों के ट्रायल के लिए निर्धारित तिथि और स्थान पर समय से पहुंचें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इन ट्रायल में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।



.jpg)







.jpeg)














No comments