कपूरथला में धू धू-कर जला 40 फुट रावण का पुतला ....
- "बुराई पर अच्छाई की जीत" का प्रतीक दशहरा पर्व मनाया
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला शहर में कई स्थानों पर "बुराई पर अच्छाई की जीत|" का प्रतीक दशहरा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जिस दौरान देवी तालाब के मैदान और मस्जिद चौक में आयोजित समागम में पूर्व मंत्री तथा कपूरथला के MLA राणा गुरजीत सिंह ने बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। उनके साथ विशेष अतिथि उद्योगपति नामदेव अरोड़ा भी शामिल थे।
वही प्रशासन के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए विभिन्न स्थानों पर दशहरे का पर्व मनाया गया। इस समारोह में आप नेता मार्किट कमेटी के चैयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन, हल्का इंचार्ज दविंदरपाल सिंह हंसपाल भाजपा नेता उमेश शारदा, पियूष मनचंदा, कांग्रेसी नेता मनमोहन सिंह बाजवा अपने समर्थको के सहित पहुंचे और आस्था पूर्वक जय श्री राम के जयघोष लगाए। देवी तालाब के मैदान में समारोह में जीवन में बुराइयों को खत्म कर अच्छाइयों को उजागर करने की जरूरत नाटक किया गया। वहीँ भाजपा नेता उमेश शारदा ने रिबन काट रामलीला मंचन का उद्घाटन किया, और उद्योगपति नामदेव अरोरा ने समारोह की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर लोगों को "बुराई पर अच्छाई की जीत|" का प्रतीक दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए MLA राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि यह त्योहार हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है, जिस कारण हमें इस त्योहार की मूल भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। और अपने मन से बुराई को खत्म करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसे पवित्र त्योहार जात पात, ऊच नीच से ऊपर उठकर आपसी भाईचारो के साथ मानना चाहिए। राणा ने यह भी कहा कि वातावरण संभाल के लिए त्योहारों को प्रदूषण रहित तरीके के साथ मनाए, जिससे कुदरती स्रोतों को ख़राब होने से बचाया जा सके।


.png)

.jpg)








.jpeg)
















No comments