अमित शाह आज पंजाब दौरे पर-- नशा विरोधी कार्यकर्ताओं के परिवारों से करेंगे मुलाकात ....
- गुरदासपुर में बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मिले गृह मंत्री, शाम को लुधियाना में रावण दहन
- संगरूर में गुलजार सिंह के परिजनों से करेंगे मुलाकात, मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से भी मिलेंगे
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर हैं। दौरे के दौरान वह नशे के खिलाफ आवाज उठाने के मामलों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं। गुरदासपुर में बिक्रमजीत सिंह के परिजनों से मिलने के बाद अमित शाह संगरूर जिले के दिड़बा क्षेत्र स्थित गांव तूर बंजारा पहुंचेंगे, जहां वह गुलजार सिंह के परिवार से मिलेंगे। इसके बाद वह मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले ही CM भगवंत मन में झोटा की हत्या के मामले की जांच सीबीआई को सपना की बात भी कही है।
बिक्रमजीत सिंह के परिवार को इंसाफ का भरोसा
गुरदासपुर में अमित शाह ने नशे के विरोध से जुड़े मामले में हत्या के शिकार हुए बिक्रमजीत सिंह के परिवार के साथ करीब 15 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिक्रमजीत सिंह की मां सुरजीत कौर के पैर छूकर उनका सम्मान किया। गृह मंत्री ने परिवार को मामले की सीबीआई जांच और इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।
गुलजार सिंह के परिवार से करेंगे मुलाकात
अमित शाह संगरूर जिले के दिड़बा क्षेत्र के गांव तूर बंजारा में गुलजार सिंह के परिवार से मिलेंगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के मंत्री हरपाल सिंह चीमा से सवाल पूछने को लेकर कथित तौर पर परेशान किए जाने के बाद गुलजार सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले को लेकर भी राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सवाल उठे हैं।
परविंदर झोटा के परिवार से मिलेंगे
गृह मंत्री मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के घर भी जाएंगे। वह एक पार्क में झोटा के पिता, पत्नी और बेटों से मुलाकात करेंगे। झोटा की हत्या के मामले में पंजाब में विरोध प्रदर्शन हुए थे और परिवार की ओर से इंसाफ की मांग उठाई गई थी। अमित शाह के दौरे से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने का ऐलान किया है।
शाम को लुधियाना में करेंगे रावण दहन
परिवारों से मुलाकात के बाद अमित शाह शाम को लुधियाना के दरेसी ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वह शहर के प्रमुख दशहरा मेले में शामिल होंगे और रावण दहन करेंगे।
इन तीनों मामलों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब कर चुका है। अमित शाह का यह दौरा नशे के खिलाफ कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने के मुद्दों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



.jpg)







.jpeg)














No comments