कपूरथला सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा हेतू सभी SMO के साथ की बैठक ...
- स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया जाए
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
सिविल सर्जन कपूरथला डॉ. राजीव पराशर की अध्यक्षता में जिले के सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (एस.एम.ओ.) के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान डॉ. पराशर ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की।
डॉ. राजीव पराशर ने सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित, प्रभावी तथा निर्धारित मानकों के अनुसार लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करे तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाए।
बैठक के दौरान आपातकालीन सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एम.सी.एच.) सेवाओं, गैर-संचारी रोग (एन.सी.डी.), युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान तथा ओ.ओ.ए.टी. केंद्रों की कार्यप्रणाली, टी.बी. मुक्त भारत अभियान, एम.एम.एस.बी.वाई./आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बुकिंग, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM), टीकाकरण, एच.पी.वी. (HPV) टीकाकरण की कवरेज बढ़ाने, आर.बी.एस.के. कार्यक्रम, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, यू.डी.आई.डी. कार्ड से संबंधित लंबित मामलों, स्वास्थ्य संस्थानों में मानव संसाधन की कमी, नए परियोजनाओं की प्रगति, लेखा संबंधी मामलों तथा दवाइयों की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा की गई। सिविल सर्जन डॉ. पराशर ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की आई.ई.सी. (IEC) गतिविधियां जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रभावी रूप से आयोजित की जाएं।
सिविल सर्जन ने सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीन आने वाली स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित निगरानी करें, लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए टीम भावना के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर ए.सी.एस. डॉ. अन्नू शर्मा, डी.एफ.पी.ओ. डॉ. रवजीत सिंह, डी.आई.ओ. डॉ. रणदीप सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. नंदिता, डॉ. रूही गांधी, डॉ. राजीव भगत, ए.ओ. अमृतपाल सिंह, सुपरिंटेंडेंट राम अवतार, डी.पी.एम. विनय मल्हण, एम. एंड वी. ओ. राम सिंह, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी शरणदीप सिंह, सुखदियाल सिंह, ए.एच.ए. दीपिका शर्मा, स्टेनो अमरीक सिंह तथा जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।



.jpg)







.jpeg)














No comments