ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में रिटायर्ड पुलिस कर्मी की कार से एक महिला घायल, CCTV वायरल ....

घायल महिला ने रिटायर्ड पुलिस कर्मी पर लगाए गंभीर आरोप  

- घायल महिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही जांच -- DSP  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के संतपूरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी की कार से एक महिला के घायल होने की खबर है, जिसकी एक CCTV वीडियो भी वायरल हो रही है। वहीँ घायल महिला ने रिटायर्ड पुलिस कर्मी पर गंभीर आरोप भी लगाए है। हालाँकि दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गई हैं। इसकी पुष्टि DSP सब डिवीज़न दीपकरण सिंह ने भी की है। 

वायरल  CCTV में महिला एक स्विफ्ट कार को रोकते हुए कार को पकड़ कर साथ-साथ भागते दिख रही है। साथ ही आगे एक छोटा बच्चा भी कार की चपेट में आने से बाल बाल के बचा गया है।  

जानकारी अनुसार उक्त मामला 30 जुलाई की शाम का बताया जा रहा है। जब गुरप्रीत कौर उर्फ प्रीति पुत्री हराजिंदर सिंह वासी संतपूरा गली नंबर 2 घायल अवस्था में सिविल अस्पताल भर्ती है। महिला ने बताया कि वह जैसे ही स्कूटी से घर से बाहर निकली तो उसके घर के सामने नया मकान बना रहे रिटायर्ड पुलिस कर्मी जो अपने आपको जालंधर के किसी थाने में थाना प्रभारी बता रहा है ने आवाज मार कर उसे अपने प्लॉट में बुलाया वहां पर निशान सिंह नामक व्यक्ति भी था और दोनों शराब पी रहे थे।  

उसने जाते ही उसको गलत आपत्तिजनक शब्द बोलने शुरू कर दिए। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने शराब से भरा गिलास से शराब उसके मुंह पर फेंक दी। महिला ने यह भी बताया कि और जैसे ही उसने पुलिस को फोन लगा कर सारी घटना की जानकारी दी। तभी दोनों स्विफ्ट कार (नंबर PB-09-T-0862) में बैठ भागने लगे तो उसने उन्हें रोकने की कोशिश की जिस पर वह उसे कार के नीचे देने का प्रयास करते हुए भाग गए। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। गनीमत रही कि उसका 4 साल का बच्चा भी उसी तेज रफ्तार गाड़ी के नीचे आता बच गया। 

DSP सब डिवीज़न दीपकरण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

No comments