ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई ....

- महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार, 1.035 किलो हेरोइन बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपूरथला CIA स्टाफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला समेत दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 35 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि CIA स्टाफ के एएसआई बलदेव सिंह अपनी टीम के साथ गश्त करते हुए गाँव शेखुपर के नजदीक मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि करण पुत्र बीरा सिंह निवासी गांव नवां पिंड भट्टे तथा संदीप पत्नी रणधीर सिंह निवासी गांव लक्खन खोले जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हेरोइन सप्लाई करने का काम करते हैं। सूचना के अनुसार दोनों आरोपी बिना नंबर की एक स्विफ्ट कार में सवार होकर सुल्तानपुर लोधी की ओर से गांव लक्खन खोले की तरफ भारी मात्रा में हेरोइन लेकर आ रहे थे। 

सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव सैदोवाल मोड़ के नजदीक नाकाबंदी कर स्विफ्ट कार को रोक लिया। डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह की मौजूदगी में महिला व पुरुष आरोपी की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1 किलो 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

एसएसपी ने यह भी बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जिले और आसपास के क्षेत्रों में किन-किन लोगों को नशे की सप्लाई करते थे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। 

No comments