कपूरथला पुलिस ने हत्या का मुख्य आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से काबू ...
- विदेश भागने की फिराक में था-- एसएसपी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के लाहौरी गेट क्षेत्र में करीब एक माह पहले हुई जतिंदर सहगल उर्फ जिंदर धनिया की हत्या के मामले में सिटी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में नामजद एक मुख्य आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है, जो कि विदेश भागने की फ़िराक में था। जबकि दो अन्य को करतारपुर के नजदीक से काबू किया है। यह दावा आज एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने किया है।
एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि 28 जून की शाम लाहौरी गेट के निकट जतिंदर सहगल उर्फ जिंदर धनिया पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमलाकर घायल किया था। जिसमे गंभीर रूप से घायल जतिंदर की उपचार के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई थी।
घटना के बाद सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस पहले ही एक जुवेनाइल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि अन्य की तलाश के लिए छापेमारी पुलिस टीम कर रहे थी।
एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी के दौरान टेक्निकल टीम की मदद से और गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली एयरपोर्ट से निखिल शर्मा को को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि आरोपी सौरभ कुमार और सुखविंदर सिंह को करतारपुर के नजदीक से काबू किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।



.jpg)







.jpeg)














No comments