अमृतसर में समाज सेवक स्व. सुभाष भाटिया जी का रसम उठाला संपन्न ..
- प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची हस्तियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
खबरनामा इंडिया बबलू। अमृतसर
अमृतसर नगर निगम के सचिव सुशांत भाटिया के पिता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा आर्य समाज से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी स्व. श्री सुभाष भाटिया की रसम उठाला (चौथे की रस्म) सेलिब्रेशन रिजॉर्ट, मजीठा-वेरका बाइपास रोड पर श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक जगत की अनेक प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि स्व. सुभाष भाटिया जी का 19 जुलाई को निधन हो गया था। वह लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं आर्य समाज की गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रार्थना सभा में पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, हरविंदर संधू, गौतम अरोड़ा, मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, विजय दत्त विकास, एडवोकेट गगन भाटिया, पार्षद कृति अरोड़ा, पार्षद विशाल गिल, राजेश डिंपी, डॉ. राकेश, सरबजीत सिंह शंटी, राम पुरी, संजीव कुमार, आशीष महाजन, अमन एरी, नरेश कुमार, सोमदेव, सुरेश महाजन, भोला शर्मा, डॉ. राम चावला, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, रमन छेहर्टा, प्रिंसिपल प्रदीप सरीन, राजिंदर सिंह, कुमार अमित, गौरव भंडारी, सुजीत अरोड़ा, सुधीर अरोड़ा, सुधीर शर्मा, पप्पू महाजन, राजेश हनी, डिंपल पंडित, गौरव भाटिया, राजू जूडो, वरुण शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने स्व. सुभाष भाटिया को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल सुशांत भाटिया एवं समस्त भाटिया परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर नगर निगम सचिव सुशांत भाटिया ने दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने और प्रार्थना सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।



.jpg)







.jpeg)














No comments