केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर ....
- बिट्टू 21 दिसंबर तक रह सकते थे मंत्री, लेकिन निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही दिया इस्तीफा
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।
बता दे कि रवनीत सिंह बिट्टू केंद्र सरकार में पंजाब से भाजपा के एक मात्र केंद्रीय राज्य मंत्री थे। हाल ही में भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का दोबारा टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद उनका सांसद के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया है।
यह भी बता दे कि रवनीत सिंह बिट्टू ने 2024 का लोकसभा चुनाव पंजाब की लुधियाना सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेजा और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया। उनका राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया।
बाद में भाजपा ने उनकी जगह अमृतसर के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ को राज्यसभा भेज दिया। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति सांसद न होने के बावजूद अधिकतम छह महीने तक मंत्री पद पर बना रह सकता है। इस आधार पर रवनीत बिट्टू 21 दिसंबर तक मंत्री रह सकते थे, लेकिन उन्होंने निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया है।
गौरतलब है कि रवनीत बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं। राजनीतिक चर्चाओं के बीच माना जा रहा है कि वे अब अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।



.jpg)







.jpeg)














No comments