बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब बंद-- कपूरथला में बाजार पूरी तरह बंद ....
- वाल्मीकि संगठनों का प्रदर्शन तेज, आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब के बरनाला में बीते दिनों सफाई सेवकों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न वाल्मीकि समुदाय के संगठनों द्वारा दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का कपूरथला में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। शहर के अधिकांश बाजार पूरी तरह बंद है, जबकि मेडिकल स्टोर और अन्य आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी है।
पंजाब बंद के समर्थन में भगवान वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा के प्रधान रोशन सभरवाल सहित विभिन्न वाल्मीकि संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बरनाला की घटना की कड़ी निंदा की। नेताओं ने इसे सफाई सेवकों के सम्मान पर हमला बताते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं होती और सफाई सेवकों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पंजाब बंद के कारण शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मेडिकल स्टोर और अन्य जरूरी सेवाएं खुली रहीं। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया।



.jpg)







.jpeg)














No comments