ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस की बड़ी कार्रवाई ---

- फॉर्च्यूनर कार सवार दो तस्कर 225 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के थाना ढिलवां पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फॉर्च्यूनर कार में सवार दो कथित तस्करों को 225 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना ढिलवां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआई कुलदीप सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान हाईटेक नाका ढिलवां पर अमृतसर की ओर से आने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान अमृतसर की तरफ से एक फॉर्च्यूनर कार (नंबर HR-70-F-1712) को जांच के लिए रुकने का संकेत दिया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोक लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान गुरमुख सिंह पुत्र कल्याण सिंह, निवासी गांव मुड़ी कालू, थाना लोहियां, जिला जालंधर तथा रेशम सिंह पुत्र लखविंदर सिंह, निवासी गांव खोआसपुर, थाना गोइंदवाल साहिब, जिला तरनतारन के रूप में बताई।

कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से 225 ग्राम अफीम बरामद की। बरामद अफीम का वजन करने पर 225 ग्राम पाया गया।

थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना ढिलवां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आए थे तथा इसे किसे सप्लाई किया जाना था। आरोपिओ को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड भी मिला है। 

No comments