ब्रेकिंग न्यूज़

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर गतिरोध बरकरार ...

- सरकार बोली- बातचीत को तैयार, CJP ने घर-ऑफिस में वार्ता से किया इनकार  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली   

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व वाले छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि CJP को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर या कार्यालय में वार्ता के लिए चार बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

हालांकि CJP ने सरकार के इस दावे को खारिज कर दिया। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में बातचीत करना चाहती है तो वह जंतर-मंतर आए या किसी न्यूट्रल स्थान पर वार्ता करे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आंदोलनकारी किसी के घर या कार्यालय में बातचीत के लिए नहीं जाएंगे। 

इस बीच, नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने कनॉट प्लेस के सभी दुकानदारों, कार्यालयों और रेस्टोरेंट संचालकों से गुरुवार शाम 6:30 बजे तक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। 

गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में छात्रों का प्रदर्शन 20 जून से जारी है। प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक मामले में जिम्मेदारी तय करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आंदोलन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से आमरण अनशन पर हैं और फिलहाल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। वहीँ जंतर-मंतर पर CJP के छात्रों के चल रहे प्रदर्शन में कई बार छात्रों पर बर्बरता से लाठी चार्ज की घटनाये भी घट चुकी है। इस गर्माते माहौल को देखते हुए पंजाब से कई निहंग भी उनके समर्थन में पहुँच गए है। 

उधर, इस प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन लगातार दूसरे दिन भी बंद रहे। बाद में झंडेवाला मेट्रो स्टेशन को भी एहतियातन बंद कर दिया गया। स्टेशनों के बंद रहने से सैकड़ों दफ्तर जाने वाले लोगों और अन्य यात्रियों को लंबा तथा महंगा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ा।  

No comments