ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में RTI एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस ....

- घटनास्थल से एक पिस्तौल, और फॉर्चूनर गाड़ी से 12 बोर की राइफल बरामद   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के थाना सतनामपुरा क्षेत्र में लॉ गेट के नजदीक एक व्यक्ति की गोली लगी खून से लथपथ हालत में डेड बॉडी मिली है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद संभंधित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि मृतक की पहचान जालंधर निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरजीत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल से एक 32 बोर का पिस्टल तथा एक फॉर्चूनर गाड़ी से 12 बोर की राइफल भी बरामद हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायगा।  

प्राथमिक जानकारी के अनुसार RTI एक्टिविस्ट सिमरजीत सिंह किसी काम से फगवाड़ा गया था। बताया जा रहा है कि वह एलपीयू के पास लॉ गेट पर मौजूद था, तभी कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में सिमरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

सिमरनजीत सिंह को गोली लगने के बाद कुछ फोटो भी सामने आए हैं, जिनमें सिमरनजीत सिंह के शव के नजदीक दो मोबाइल और एक पिस्टल पड़ी है। साथ ही एक ईयरपॉड पर भी पड़ा दिख रहा है। इन फोटो को देखकर ही आशंका जताई जा रही है कि सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी है। 

फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावरों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जाँच करते हुए हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को काबू कर लिया जायगा।  

No comments