कपूरथला में धूल भरी आंधी के बाद बारिश ....
- तापमान में आई हल्की गिरावट, गर्मी से मिली राहत
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली है। सुबह से हीआसमान में गहरे बादल छाए रहने के बाद धूल भरी आंधी चली, जिसके कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। वहीँ बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
बता दे कि सुबह से ही कपूरथला में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। आसमान में काले घने बादल छाए हुए थे और तेज हवाएं चल रही थीं। कुछ देर तक धूल भरी आंधी के साथ मौसम और अधिक खराब हो गया, जिसके बाद तेज बारिश ने पूरे शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई जगह जल भराव भी हो गया।
बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया, वहीं बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना भी करना पड़ा। हालांकि नौतपा के चलाते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री तक की हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ घंटों तक मौसम सुहावना बना रह सकता है और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद हुई बारिश किसी राहत से कम नहीं है। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली है।



.jpg)








.jpeg)













No comments