ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित बदमाश किया काबू ..

- गश्त के दौरान हाइवे पर काबू कर 2 कारतूस भी किये बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

File Photo

कपूरथला के थाना सुभानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान एक बदमाश को काबू कर उसके पास से एक 32 बोर का देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने करते हुए बताया की आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

जानकारी अनुसार ASI हरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव रमीदी अड्डा की तरफ संदिग्ध और आपराधिक तत्वों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ढिलवां हाईवे की तरफ से स्कूटरी पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया, जिस पर शक के आधार पर रोक कर पूछताछ की गई और तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 32 बोर का एक देशी पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान करणबीर सिंह पुत्र शरणजीत सिंह निवासी नई आबादी, ब्यास (अमृतसर) के रूप में बताई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुभानपुर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हथियार कहां से लेकर आया था और उसका किसी आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध तो नहीं है।

जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने बरामदगी और गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

No comments