ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के बिजली घर में लगी आग से बिजली गुल, दोपहर तक बहाल होने के आसार ....

- भीषण गर्मी के बीच तड़पे शहरवासी, जनजीवन हुआ प्रभावित  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में भीषण गर्मी के बीच देर रात शहर के 138 केवी बिजली घर में अचानक आग लग गई। और एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। जिससे सारा शहर अँधेरे में डूब गया। लोग भीषण गर्मी में बत्ती गुल्ल होने से तड़पते रहे। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। दूसरी तरफ बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

शहर में बीती रात से क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद है। हालांकि सुबह सवेरे कुछ देर के लिए कुछ क्षेत्र में बिजली सप्लाई चालू की गई थी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक विभाग के कर्मचारी बिजली सप्लाई निरंतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। वहीं विभाग के अधिकारी SDO -2 के अनुसार दोपहर तक बिजली सप्लाई बहाल होने के आसार हैं। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी और बिजली पर बढ़े लोड को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि विभाग की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन विभाग के सीनियर इंजीनियर ने इस समस्या को जल्द हल करने का दावा किया है। 

शहरवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से जल्द से जल्द बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही गर्मी में बिजली बंद रहने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। 

No comments