कपूरथला में गर्मी का कहर-- बाइक सवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ....
- गर्मी के कारण हार्ट अटैक आने की आशंका
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के कस्बा ढिलवां में दोपहर के समय ब्यास जाते हुए जीटी रोड पर एक बाइक सवार व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर है। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक गर्मी के कारण हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान जसकीरत सिंह (40) पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी रसूलपुर, मेहतपुर नकोदर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
इस संबंध में ASI मूरता सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर के समय सूचना मिली थी कि ढिलवां से ब्यास जाते समय जीटी रोड के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार शुरुआती जांच में अत्यधिक गर्मी के चलते हार्ट अटैक आने से मौत होने की बात सामने आई है। मृतक की बहन हरप्रीत कौर के बयानों के आधार पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



.jpg)








.jpeg)













No comments