ब्रेकिंग न्यूज़

श्री अरुट महाराज जी के जन्मोत्सव पर कल होगा आयोजन-- धर्मपाल ग्रोवर ....

- एकता के प्रतीक अरोड़ा महासभा ने सभी वर्गो के लोगो को किया आमंत्रित  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

अरोड़ा महासभा पंजाब की तरफ से शनिवार 30 मई को कपूरथला के होटल रमणीक में श्री अरुट महाराज जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशेष मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता अरोड़ा महासभा के राष्ट्रीय चेयरमैन धर्मपाल ग्रोवर, पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट कंवर इकबाल सिंह और जिला प्रेसिडेंट नवजीत सिंह राजू ने की है।

उन्होंने बताया कि 30 मई को सुबह 11:30 बजे रमणीक चौक पर श्री अरुट महाराज जी प्रतिमा के समक्ष दीपक जला कर नमन किया जाएगा और पूजा-अर्चना के बाद लड्डू का प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीँ पूरे दिन फलों का लंगर और ठंडा मीठा पानी की छबील लगाई जायगी।  

अरोड़ा सभा ने सभी इलाका निवासियों से अपील की है है कि जाति-पाति से ऊपर उठकर विश्व भाईचारे का संदेश दें और हिंदू सिख एकता के प्रतीक अरोड़ा महासभा पंजाब के इस निमंत्रण को स्वीकार करें, ताकि हम सब एक साथ आकर समाज का भला कर सकें। उन्होंने देश-विदेश में रहने वाले अरोड़ा और खत्री परिवारों को श्री अरुट महाराज के जन्मदिवस की बधाई दी। 

इस विशेष बैठक में धर्मपाल ग्रोवर नेशनल चेयरमैन, कंवर इकबाल सिंह वाइस प्रेसिडेंट पंजाब, नवजीत सिंह राजू डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, जीत अरोड़ा अर्बन प्रेसिडेंट, संजीव बजाज डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट, रजनी ओबेरॉय अर्बन प्रेसिडेंट महिला विंग, नारायण अरोड़ा ट्रेजरर, परमजीत पसरीचा एग्जीक्यूटिव मेंबर, कपिल ग्रोवर यूथ वाइस प्रेसिडेंट, करण ग्रोवर एग्जीक्यूटिव मेंबर, सचिन अरोड़ा प्रेस सेक्रेटरी पंजाब, पुष्पिंदर सिंह यंग सीनियर अर्बन वाइस प्रेसिडेंट, फतेहजीत सिंह यंग अर्बन वाइस प्रेसिडेंट, सुमेश बजाज यंग अर्बन प्रेसिडेंट आदि खास तौर पर मौजूद थे। 

No comments