ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस का दबदबा बरकरार ....

- 31 पर कांग्रेस का कब्ज़ा, AAP ने 11, BJP और शिअद 3-3, 2 आजाद उमीदवार रहे विजेता  

- सुल्तानपुर लोधी कौंसिल के 13 वार्डो में राणा गुट का जलवा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    


कपूरथला में निकाय चुनावों की मतगणना का कार्य आज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। नगर निगम के 50 वार्डों में कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 सीटों पर जीत दर्ज कर निगम हाउस पर अपना कब्जा बरकरार रखा। वहीं आम आदमी पार्टी को 11 सीटों पर संतोष करना पड़ा। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल को 3-3 सीटें मिलीं, जबकि 2 आजाद उम्मीदवार भी विजयी रहे है।

दूसरी तरफ सुल्तानपुर लोधी नगर कौंसिल के 13 वार्डो की मतगणना का कार्य कडे सुरक्षा पर्बंधो में सुल्तानपुर लोधी के BDPO कार्यालय में करवाया गया। यहां आजाद विधायक राणा इन्दर प्रताप के समर्थित 7 उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर दबदबा कायम किया। जबकि आम आदमी पार्टी के 5 उम्मीदवार जीत हासिल करने में सफल रहे, और शिरोमणि अकाली दल को केवल 1 सीट मिली।   

जानकारी के अनुसार कपूरथला के विरसा विहार में स्थापित किये स्ट्रांग में मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। गिनती का कार्य चार राउंड में पूरा किया गया। जिसमें प्रत्येक राउंड में 14 वार्डों के बैलेट बॉक्स खोले गए और उम्मीदवारों व उनके एजेंटों की मौजूदगी में बैलट पेपर की गिनती की गई।

चार चरणों में चली मतगणना के बाद कांग्रेस ने सबसे अधिक 31 वार्ड जीतकर नगर निगम में अपना दबदबा कायम रखा। वहीं आम आदमी पार्टी 11 वार्डों में जीत दर्ज करने में सफल रही। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल को केवल 3-3 सीटें मिलीं। इसके अलावा 2 आजाद उम्मीदवारों ने भी अच्छे मतों से जीत हासिल की। 

No comments