ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking--- कपूरथला की फ्रूट मंडी में भीषण आग ....

- फायर बिर्गेड की 2 गाड़िओ सहित टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, 7 दुकानें जलकर हुई राख  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में सदर थाना के नजदीक स्थित फ्रूटमंडी की दुकानों में शुक्रवार सुबह सवेरे अचानक आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। इस हादसे में मंडी की 7 दुकानें जलकर राख हो गईं, जबकि लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया।

वहीँ आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड विभाग की 10 कर्मिओ की टीम मौके पर पहुंच गईं और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दो फायर बिर्गेड की गाड़िओ ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

फायर ब्रिगेड विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:07 बजे फ्रूट मंडी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और फायर कर्मी गुरप्रीत सिंह की टीम मौके पर पहुंची।

फायर कर्मी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक मंडी की 7 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 

No comments