कपूरथला में स्कूटर– बाइक की टक्कर, एक की मौत....
- मार्केट कमेटी के चेयरमैन तेजिंदर सिंह की मौत, तीन घायल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिले के कस्बा नडाला में आज दोपहर नडाला–बेगोवाल रोड पर अड्डा नंगल लुबाना के पास एक स्कूटर और बाइक के बीच भीषण टक्कर होने की खबर है। इस हादसे में मार्केट कमेटी भुलथ के चेयरमैन तेजिंदर सिंह रंपी की मौके पर मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बेगोवाल थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजिंदर सिंह रंपी अपने 12 वर्षीय बेटे अमरवीर के साथ स्कूटर पर नडाला से अपने गांव नंगल लबाना जा रहे थे। जैसे ही वह सड़क पार करने लगे, बेगोवाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तेजिंदर सिंह रंपी और अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने तेजिंदर सिंह रंपी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही बेगोवाल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।




.jpg)



















No comments