कपूरथला माडर्न जेल में जूतों में छिपाकर नशा लाने वाला कैदी काबू,....
- जेल में तलाशी दौरान जेल स्टाफ ने 45.10 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद, थाना कोतवाली में FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला माडर्न जेल के अंदर जूतों में छिपाकर नशीला पदार्थ लाने की कोशिश कर रहे एक कैदी को जेल स्टाफ ने तलाशी के दौरान काबू कर लिया। जेल की ड्योढ़ी में की गई जिस्मानी तलाशी के दौरान स्टाफ ने कैदी के पास से 45.10 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में माडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट बलदेव सिंह ने बताया कि 4 फरवरी को दोपहर करीब 1:15 बजे उनकी ड्यूटी जेल की ड्योढ़ी में रूटीन तलाशी के लिए लगी हुई थी। इसी दौरान कैदी सुखजिंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी छन्ना शेर सिंह, जिला कपूरथला की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के पहने हुए जूतों में दो काली टेप के रोल के अंदर लिपटा हुआ एक प्लास्टिक का लिफाफा मिला। जब लिफाफे को खोलकर देखा गया तो उसमें 45.10 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
बरामदगी के बाद आरोपी कैदी को मौके पर ही काबू कर लिया गया और मामले की सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।




.jpg)



















No comments