कपूरथला में बुजुर्ग से ATM कार्ड बदलकर 87 हजार की ठगी,...
- बातचीत में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदले, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 87 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना की पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई मंगल सिंह ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बुजुर्ग की पहचान सोमनाथ वासी मोहम्मद नगर के रूप में हुई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी को वह सुल्तानपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। उसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति एटीएम के अंदर आ गया और बातचीत में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया।
इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के खाते से पंजाब नेशनल बैंक की मेन ब्रांच के एटीएम से 57 हजार रुपए तथा मिलन पैलेस के नजदीक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 30 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित को इस ठगी का पता तब चला जब उसके मोबाइल फोन पर पैसे निकलने के मैसेज आए।
थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।




.jpg)



















No comments