ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बड़ी वारदात टली, कार सवार दो बदमाश सहित काबू ,....

- 32 बोर का देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला पुलिस ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े दो कार सवार बदमाशों को काबू कर एक गंभीर अपराध होने से पहले ही नाकाम कर दिया  है। काबू किये आरोपियों के से एक 32 बोर का देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसकी पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज वीरवार को माननीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना सदर में तैनात एएसआई जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ लक्खन कलां के नजदीक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि बाबा दो-रुखा के नजदीक एक आई-20 कार (PB-41-E-0319) में दो युवक (जगतार सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी कोटइसेखां, जिला मोगा और आकाश सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी गांव तोती, सुलतानपुर लोधी) खड़े हैं और उनके पास देसी पिस्तौल भी है। वह दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।  

जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने मौके पर छापेमारी कर आई-20 कार सहित दोनों बदमाशों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक 32 बोर का देसी पिस्तौल, 2 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

No comments