ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में किसानों व ट्रेड यूनियनों का विशाल धरना प्रदर्शन ....

- देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में जमकर की नारेबाजी    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के आह्वान के तहत आज कपूरथला में ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा डाकखाना चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों किसानों और यूनियन सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं।

धरना प्रदर्शन में शामिल किसानों और ट्रेड यूनियन नेताओं ने मांग की कि आठ घंटे की ड्यूटी व्यवस्था को बहाल किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में 29 श्रम कानूनों को रद्द कर बनाए गए चार लेबर कोड्स को समाप्त करना, न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये प्रतिमाह तय करना, असंगठित और घरेलू कामगारों की मजदूरी निर्धारित करना शामिल है। इसके अलावा स्कीम वर्कर्स और ठेके पर भर्ती कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने और मनरेगा कानून को मजबूती से लागू करने की मांग भी उठाई गई।

किसान संगठनों ने एमएसपी की कानूनी गारंटी के साथ फसलों की खरीद सुनिश्चित करने, बिजली बिल 2025 और बीज बिल 2025 को रद्द करने तथा मुक्त व्यापार समझौतों से कृषि और डेयरी सेक्टर को बाहर रखने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।  

No comments