ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने 56 लाख के 225 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे ..

- मोबाइल वितरण समारोह में मोबाइल मालिकों के चेहरे खिले  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला जिले में बीते समय में लोगों के लगभग 225 गुम, चोरी, खोए हुए मोबाइल बरामद कर आज मोबाइल के मालिकों को सौंप दिए गए है। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने एक-एक मोबाइल खुद अपने हाथों से उसके असल मालिकों न केवल सौंपे, बल्कि बाकायदा उनसे फोन की जुबानी तस्दीक भी करवाई। 

एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि बरामद किए गए फोनों का कुल मूल्य लगभग 56 लाख रुपये है और ये फोन पंजाब के विभिन्न जिलों के अलावा वेस्ट बंगाल से 3, बिहार से 4, दिल्ली 5, यूपी से 6, हरियाणा से 8, राजस्थान से 5 और हिमाचल प्रदेश से 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

कुछ लोग तो मोबाइल पाकर पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहे थे। इस सराहनीय कार्य के लिए लोग एसएसपी और उनकी पूरी टीम का बार-बार आभार जता रहे थे।   

उन्हाेंने लोगों से कहा कि भविष्य में यदि उनका फोन खो जाता है तो आप कपूरथला जिले के सांझ केंद्र में जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। फोन मिलने की सूचना आपको सीधे आपके फोन पर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मिल जाएगी। इस बाबत कपूरथला के थाना साइबर क्राइम की पुलिस से भी संपर्क कर सकते हैं। उन्हाेंने बताया कि इसके अलावा लोग खुद ceirsancharsathi.gov.in पर ऑनलाइन भी गुम हुए मोबाइल फोन की रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। 

इस मौके पर उनके साथ एसपी-एच गुरप्रीत सिंह,एसपी-फगवाड़ा माधवी शर्मा, डीएसपी-साइबर क्राइम दलजीत सिंह, डीएसपी-एनडीपीएस सुखपाल सिंह, थाना साइबर क्राइम की एसएचओ इंस्पेक्टर अंजू आदि मौजूद थे।

No comments