स्वर्गीय जोगिंदर सिंह बाजवा जी की याद में फ्री आई चेक-अप व ऑपरेशन कैंप ....
- पोते महाराज बक्श सिंह तथा पोती देवाशीष कौर द्वारा किया जा रहा आयोजन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के लाहोरी गेट क्षेत्र में बाबा तेलू जी की कुटिया में 13 फरवरी को स्वर्गीय स. जोगिंदर सिंह बाजवा जी की मीठी याद को समर्पित फ्री आई चेक-अप और ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवाभावी कैंप का आयोजन स्वर्गीय स, जोगिंदर सिंह बाजवा जी के पोते महाराज बक्श सिंह, फतेह बाजवा, रतन बाजवा तथा पोती देवाशीष कौर द्वारा किया जा रहा है। जिसमे सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे OPD में मरीजों की आँखों का चेकअप किया जायगा।
इस कैंप में प्रसिद्ध आई स्पेशलिस्ट डॉ. रमेश माना अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ मौजूद रहेंगे। कैंप में आने वाले मरीजों की आंखों की पूरी जांच की जाएगी और जरूरतमंद मरीजों के फ्री ऑपरेशन भी किए जाएंगे। इसके अलावा मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।
स्वर्गीय स, जोगिंदर सिंह बाजवा जी के पोते महाराज बक्श सिंह तथा पोती देवाशीष कौर और परिवार ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वह इस फ्री आई चेककैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर बाबा तेलू जी की कुटिया पहुंचें। यह कैंप जरूरतमंद और आर्थिक कमजोर मरीजों के लिए आंखों की देखभाल और इलाज का सुनहरा अवसर साबित होगा।




.jpg)



















No comments